Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:पर्यवेक्षक की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन की बैठक आयोजित

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर पर्यवेक्षक की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन की बैठक आयोजित हुई। 



जिसमे सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित हुये। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अंर्तगत ग्राम कंडरु पूरे हाकिम सिंह में संचालित नेता जी सुभाषचंद्र वोकेशनल विद्यालय के पदाधिकारियों का चयन होना था। 



जिसके लिये जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने फखरुद्दीन अलीअहमद राजकीय इंटर कालेज के प्राचार्य अरुण कुमार तिवारी व राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्राचार्य गीता त्रिपाठी को पर्यवेक्षक नामित किया गया। 



दोनो अधिकारियों की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंध तंत्र की बैठक आयोजित हुई। जिसमें हृदेश कुमार पाठक को प्रबंधक, विजय कुमार मिश्र को उप प्रबंधक, अविनाश चंद्र सिंह को अध्यक्ष, देवकी नन्दन पांडेय को उपाध्यक्ष,  सुरेन्द्र दत्त पांडेय को महामंत्री, राघवेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री व तारा सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया।



अधिकारियों ने बताया कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किये गये। अरविंद कुमार मिश्र, नीलम मिश्रा, उर्मिला, भगवान शरण यादव, अर्जुन कुमार, फूलचंद पाठक, अमरेश बहादुर सिंह एवं राजमणि तिवारी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे