दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा:-भारतीय जनता पार्टी लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।परिवर्तन का समय आ गया है। जनता अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत से दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।
उक्त बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य अतिथि डॉ अरविंद राजभर पूर्व मंत्री ने पटखौली ग्राम सभा में आयोजित जनसभा में कही।
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हर तबके के लिए काम करने के लिए जानी जाती है।
मुख्य अतिथि ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने केवल सपना दिखाने का काम किया है।
कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव डॉ तुलसीराम,विनोद राजभर,जोखन राजभर,विजय पासवान,प्रमोद राजभर ,छपिया पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव आदि ने जनता को संबोधित किया।
अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा।इस अवसर पर जोखन राजभर,उमाशंकर राजभर,साहिल खान,नरसिंह राजभर रामनिवास राजभर,राजेश राजभर,प्रेम प्रकाश सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ