रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया।
समापन समारोह का शुभारंभ सरयु डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने मां सरस्वती व हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वहीं खेल में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
डॉक्टर आरबी सिंह ने बताया कि सीनियर पुरुष क्रिकेट की 16 टीमों ने खेल में प्रतिभाग किया और विजई टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस खेल प्रतियोगिता का संचालन आशीष सिंह मसौलिया एवं कमेंट्री प्राथमिक शिक्षक मानसिंह ने किया और विजयी हुए खिलाड़ियों को जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह एवं अजय सिंह परसपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, परसपुर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ने सम्मानित किया।
इस मौके पर पिंकू सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, मुकेश सिंह सहित डिग्री कॉलेज के तमाम प्राध्यापक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ