Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:बाबा साहेब के संविधान का उल्लंघन कर रही भाजपा : पप्पू यादव

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतीय संविधान के निर्माता स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 66 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

   


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। 



आज भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के बनाए हुए संविधान का उल्लंघन कर रही है। भाजपा को भारतीय लोकतंत्र और संविधान में विश्वास ही नहीं है। पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा सूरज सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में अखंड भारत की कल्पना करते हुए सबको समान अधिकार देने की बात करी। उन्होंने लोकतंत्र में अमीर, गरीब, धर्म विशेष, जाति विशेष की भावना से भी ऊपर उठकर देश के प्रति समर्पित रहने का मार्ग प्रशस्त किया।

    


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव राजेश्वरी प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष शिव अखिलेश विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल खान, सोमनाथ तिवारी, पवन यादव, राम नगीना यादव, बच्चन खान, विनोद श्रीवास्तव, मंगली यादव, हरिराम यादव, राजेश मिश्रा, संजू यादव, दीपू यादव, सिद्धार्थ सिंह कलहंस, संजय साहू, राम आशीष भारती सहित तमाम समाजवादी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे