Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रानीगंज:चहुमुखी विकास एवं जन कल्याण के कार्यो से उत्तम प्रदेश बन रहा है उत्तर प्रदेश:पासवान

रानीगंज विधानसभा में आयोजित हुआ सामाजिक संपर्क कार्यक्रम 

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बरहदा, सिंगाही व देल्हूपुर में आयोजित सामाजिक संपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान  ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सही रूप से हो रहा है।


हमारे समाज की सही भागीदारी और सम्मान दोनों ही भाजपा में ही सुरक्षित है। 


उन्होंने कहा कि इसलिए आवश्यक है की देश एवं प्रदेश के सतत विकास तथा समाज हित मे हमें भाजपा के साथ हर कदम पर खड़ा रहना चाहिए।


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां देश सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत हुआ वही प्रदेश में भी योगी जैसे महान व्यक्तिव वाले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज का खात्मा हुआ तथा सतत एवं चहुमुखी विकास एवं जन कल्याण के कार्यो से उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है। 


हमे भी अपने निजी स्वार्थों को दरकिनार करते हुए राष्ट्रहित मे  मोदी एवं योगी के हाथो को मजबूत करने हेतु एक बार पुनः प्रदेश में प्रचंड बहुमत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेना है।


 इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय  अंत्योदय के सपने को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति सबका साथ-सबका विकास- सबका सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा से रानीगंज क्षेत्र में लगभग 1100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का धरातलीय क्रियान्वयन हों रहा है बल्कि सर्व समाज के मान-सम्मान की रक्षा करने का कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है। 


 इसके साथ ही उन्होंने बिजली, पानी एवं सड़क से जुड़े जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित पूर्ति के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनहित में किये गए प्रभावी कार्य जो क्षेत्र में पहले कभी नही हुए थे के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण प्रदेश में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत हुए विकास कार्यों की चर्चा होती है जो गर्व का विषय।



जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान दिनेश गौतम, रंजीत गौतम, प्रेम शंकर गौतम, भारत लाल गौतम, सुनीता गौतम, भगेलूराम, कलावती व मो अयूब इत्यादि लोगो द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर मंत्री व  विधायक ने उनका अभिनंदन किया। 


इस दौरान विधानसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी,अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख गौरा राकेश सरोज, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, प्रतिनिधि नीरज ओझा व शिवम ओझा, मंडल अध्यक्ष रानीगंज प्रशांत श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष देल्हूपुर विजय कौशल व मण्डल अध्यक्ष गौरा बृजेश पटेल, महामंत्री विवेक शर्मा, भाजयुमो के विपुल शुक्ल, सुमित पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।इसके पूर्व  विधायक धीरज ओझा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष का बभनमई स्थित कार्यालय पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे