Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर :नरेश उत्तम


अपना अधिकार पाने के लिए करना होगा संघर्ष :सुश्री पल्लवी

सपा व अपना दल कामेरावादी की आयोजित संयुक्त अधिकार रैली

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। भाजपा की सरकार सिर्फ किसानों को लूटने का काम किया है। सरकार में आने पर भाजपा के नेता किसानों की आय दुगनी करने के बजाय उनकी आय को और महंगा कर दिया और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को गुमराह किया गया।


भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान बेहाल हैं। सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,अपराध, उत्पीड़न चरम पर है।

यह बातें गुरुवार को समाजवादी पार्टी एवं अपना दल कमेरा वादी की पारा इंटर कॉलेज के बाग में रमेश चंद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त अधिकार रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने कही।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर लोगों को बांटने का काम भाजपा सरकार कर रही है,अगर हमें जीतना है तो शिक्षा के क्षेत्र में हमको और आगे बढ़ना होगा। 


यह सरकार रोजगार की कोई बातें नहीं करती है,सिर्फ लोगों को ठगने का कार्य कर रही है। 


आगे कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के पांच साल के कार्यकाल को देख रही है और अब अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल को जनता याद कर रही है।


 उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की जनता एक बार फिर से अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने जा रही है। 2022 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 


इस मौके पर अपना दल कामेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री पल्लवी पटेल ने लोगों से अपना अधिकार पाने के लिए अपना दल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आवाहन करते हुए कहा कि देश में किसान, मजदूर समाज को उनका न्याय दिलाने के लिए अपना दल कमेरावादी ने सपा से गठबंधन किया है ताकि अपने कमेरा समाज को उसका अधिकार मिल सके।


 उन्होंने कहा कि आज इस देश में कमेरा समाज शिक्षा, नौकरी,खाद, पानी, मजदूरी के लिए भटक रहा है। 


उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा रखने वालों ने तीन काले कानून बनाकर सड़क पर खड़ा कर दिया। 


इसके पूर्व जनसभा में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री पल्लवी पटेल का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला फूल व तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक पटेल ने किया। 


आयोजित सभा को बालकुमार पटेल,एमएलसी मान सिंह यादव, विधायक डॉक्टर आर के वर्मा,पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव,पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल,आदि ने सम्बोधित किया। 


आयोजित जनसभा के मौके पर सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी,पूर्व विधायक शाद अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, महिमा गुप्ता,आशा सरोज ,शबनम बानो, इरशाद सिद्दीकी, वशिक खान, इंद्र देव तिवारी, गुलफाम खान,शांति सिंह, मनीष पाल ,सुरेश फौजी, मीडिया प्रभारी वकार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे