दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा:-भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक कस्बे के राम जानकी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हुयी।
मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डा. ममता पांडेय ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
संचालन श्याम बरन पांडेय ने किया। सभा को संबोधित करते हुये डा. ममता पांडेय ने कहा कि महिलाओं को भागीदारी व सम्मान भाजपा सरकार में ही मिला है।
पहले महिलाएं पुरुषों के कहने पर किसी पार्टी को मतदान करती थी लेकिन अब महिलाएं न सिर्फ अपने मन से मतदान करती है बल्कि अब महिलाओं के चाहने पर पुरूष मतदान कर रहे है।
मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास का मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया। उज्जवला गैस योजना, शौचालय, सहित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को दिया गया।
जिससे महिलाएं बराबरी का हक पा सकें तथा परिवार में अपने महत्व को स्थापित कर सके।
सभा को महिला मोर्चा की जिला मंत्री कुमकुम तिवारी, मंडल अध्यक्ष निर्मला पांडेय, माधुरी गुप्ता, व विधायक पुत्र प्रशांत पटेल ने संबोधित किया। संचालन श्याम बरन पांडेय ने किया।
इस मौके पर मंजू गुप्ता, नेहा, पूनम अग्रहरि, राज कुमारी, सरोज गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रामा देवी, इन्द्रावती, पार्वती, शीला जायसवाल, प्रेम कुमारी, सीमा देवी, विन्ध्यवासिनी, गायत्री देवी, विद्या देवी, कुशलौता, निर्मला, नीता, सुशीला, रामावती, रूचि देवी, रंजना देवी, नीलम, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, राककुमार, भीम सेन, राहुल सोनी, राधेश्याम, बद्री प्रसाद, राम करन, चन्द्र शेखर, संजय, जवाहरलाल, श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ