Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ किया है लाभान्वित:अनामिका चौधरी



भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित हुआ जिला महिला सम्मेलन

एस.के.शुक्ला/वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के आयोजकत्व में जनपद के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी में जिला महिला सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि केसरवानी के अध्यक्षता व मोर्चा की महामंत्री प्रमिला शुक्ला के संचालन में सम्पन्न हुआ।


आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल रही। 


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रजवालन कर शुभारंभ किया गया। 


कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करती हुए महिला मोर्चे के प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के स्वलंबन के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ लाभान्वित किया है। 


उन्होंने कहा कि  चाहे वह बैंक सखी हो,कन्या सुमंगला योजना हो कार्ड की मुखिया महिला को बनाया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं उज्ज्वला योजना में फ्री गैस सिलेंडर हो, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 5 लाख का स्वथ्य बीमा सरकार ने मुहैया कराई का कार्य किया है। 


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। 


कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति आम जनमानस के मन में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मातृशक्ति कहीं से भी अब किसी से पीछे नहीं है। 


इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचा कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः प्रचंड बहुमत से भाजपा का परचम लहराने का सबको मिलकर संकल्प लेना होगा। 


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान, जिला उपाध्यक्ष पिंकी दयाल, मंजू त्रिपाठी, ज्योतिमा सिंह, अलका सरोज, अर्चना शुक्ल, माधुरी सिंह, यशोदा जिला मंत्री, अंशु सिंह, सारिका केशरवानी सुशीला सरोज सहित सैकड़ों महिलाए उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे