Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:समाज के कार्यों के लिये सदैव समर्पित रहते थे पंडित जी:सासंद

पंडित उपाध्याय की चतुर्थ पुण्य तिथि पर आयोजित हुआ विचार एवं काव्य गोष्ठी

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। समाज के कार्यों के लिये सदैव समर्पित रहते थे पण्डित ओम निरंकार देव उपाध्याय उनके सामाजिक कार्यों की जितनी सराहना की जाए वह कम ही होगी। 


उक्त बातें सासंद संगम लाल गुप्ता ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं जनपद के साहित्यकार रहे समाजसेवी पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय की चतुर्थ पुण्य तिथि पर आयोजित विचार एवं काव्य गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि मेरे राजनैतिक जीवन में मुलाकात के बाद से ही वह समाज के कार्यों को लेकर निरन्तर मुझसे चर्चा परिचर्चा कर सामाजिक कार्यों के लिये चिंतित रहा करते थे।

 

सांसद ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जनपद प्रतापगढ़ के सामन्तशाही,हरी बेगारी के खिलाफ भी लगातार प्रहार करने के साथ ही जनपद प्रतापगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वर्णिम इतिहास संकलित कर लोगों के प्रेरणा स्रोत बने वहीं साहित्यिक तथ्यों को भी संकलित कर आने वाली युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन दिया।


इस अवसर पर उन्होंने श्री उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुये अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 


समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार राम सेवक त्रिपाठी तथा संचालन साहित्यकार परशुराम उपाध्याय 'सुमन' द्वारा किया गया।


इस अवसर पर सर्वश्री आचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय,दयाशंकर शुक्ल हेम,श्रीमती सिन्धुजा मिश्र 'सेनानी', पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी,सत्येंद्र नाथ शुक्ल मृदुल,नागेंद्र अनुज,संगम लाल त्रिपाठी 'भंवर', अभिषेक मिश्र,उमापति महराज, चिंतामणि पाण्डेय,सुनील प्रभाकर,चंद्र कांत त्रिपाठी,राजकिशोर त्रिपाठी, विनय मिश्र,डॉ शाहिदा,डॉ गौरव त्रिपाठी,ओम प्रकाश पाण्डेय गुड्डू, गजेंद्र सिंह विकट,प्रेम त्रिपाठी,बबलू मिश्रा,प्रवीण मिश्र ,योगेश योगी,प्रमोद तिवारी,डॉ वसीम,डॉ शमीम,डॉ सन्तोष शुक्ल,प्रधान,अनिल प्रताप त्रिपाठी,शैलेश ओझा,संजय पाण्डेय, धीरज उपाध्याय,शिवानी मातनहेलिया आदि ने अपने विचार एवं रचनाएं प्रस्तुत की।


इस दौरान गरीब असहायों व जरुरतमंदो में कम्बल का वितरण किया गया।अन्त में सभी के प्रति आभार विवेक उपाध्याय एवं परिचय अनूप अनुपम ने प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे