Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज : दो वर्ष बने सामुदायिक शौचालय का अभी तक नही हो सका संचालन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करीब दो वर्ष पूर्व बनवाये गये महिला सामुदायिक शौचालय का अभी तक संचालन शुरू नही हो सका है।


 जिससे उस पर व्यय की गई धनराशि बेकार साबित हो रही है। प्रकरण नगर पालिका परिषद करनैलगंज से जुड़ा है।


 यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जनता की सुविधा के लिये करीब दो वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से अलग अलग महिला व पुरुष शौंचालय का निर्माण नगर पालिका परिषद करनैलगंज द्वारा कराया गया था। 


इस पहल से नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी काफी खुश थी। मगर यह खुशी ज्यादा दिन तक नही रही। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुरुष शौंचालय तो संचालित करा दिया गया, मगर महिलाओं के लिये बनाये गये शौंचालय में आज भी ताला लटक रहा है। 


जिससे सुविधा होते हुये भी जरूरतमंद महिलाओं को इधर उधर भटकना पड़ता है। पालिका की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है। 


फिर भी यदि ऐसा है तो जांच कराकर शौंचालय का संचालन कराया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे