Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:बालयोगी रामदास का सपाईयों ने किए भव्य स्वागत

वासुदेव यादव

अयोध्या। श्रीअयोध्याधाम के संत तथा करतालिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महराज का लखनऊ पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


बालयोगी रामदास अयोध्याधाम के संत हैं और समाजवादी विचारधारा को अयोध्या की धरती से बुलंद करते हैं। 


लखनऊ पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरविंद चंद मन्ना तथा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सुरेश यादव के साथ तमाम समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।


 श्री महन्त रामदास ने कहा कि अयोध्या सहित आल यूपी में सपा की लहर है। 2022 में सपा की सरकार बननी तय है। साधुसंत भी सपा के साथ है।


 हम हर जनपदों में जाकर सपा का प्रचार करते रहते है। जनता का रुझान सपा की ओर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे