Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिहारीशरण बनाये गए हनुमानकुटी के नए महंत

वासुदेव यादव

अयोध्या। हनुमान कुटी मंदिर गोलाघाट अयोध्या के महंत रहे साकेतवासी रामस्वरूपशरण फलाहारी का विगत 17 अप्रैल को देहावसान हो जाने पर आज मंदिर में सुभव्य महंती समारोह का आयोजन किया गया।

  


इस दौरान अयोध्या के धर्म आचार्यों ने कंठी चद्दर व तिलक लगाकर मंदिर का नया महंत बिहारीशरण महाराज को विधिक तौर से बनाया। इस दौरान मंदिर में विराट भंडारे का आयोजन हुआ।


 जिसमें पूरी अयोध्या के संत महंत भक्त शिष्यगण आदि हजारों की संख्या में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण अपना जीवन धन्य किए।



 इस मंदिर के वर्तमान महंत बिहारीशरण महाराज ने कहा कि हम अपने गुरु महाराज साकेतवासी रामस्वरूपशरण फलाहारी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे। इस मंदिर का और विकास करेंगे जो वार्षिक परंपरागत आयोजन होते हैं और अब भव्य कराऊंगा।


 कार्यक्रम में महंत कमल नयनदास, रामचरणदास, रामपुरा ग्वालियर, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

 


 नवनियुक्त महंत बिहारीशरण महाराज ने सभी आगन्तुकों को अंगवस्त्र और दक्षिणा भेंटकर स्वागत सम्मान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे