Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाह रे राजनीत....एक तरफ राष्ट्रीय शोक, दूसरी तरफ सत्ता पाने की तैयारी !

बी पी त्रिपाठी

धानेपुर, गोंडा:राष्ट्र के महानायक सुरक्षा की रीढ़ सी.डी.एस विपिन रावत और उनकी पत्नी के असमयिक निधन से एक तरफ पूरा देश शोक में डूबा रहा, राष्ट्रीय शोक के इस लहर में दूसरी तरफ सत्ता पाने की तैयारियां देखी गयीं।


धानेपुर में भारतीय डाक घर के कर्मचारियों ने दिवांगत विपिन रावत पत्नी मधुलिका रावत सहित शहीद हुए सैन्य अधिकारियों की श्रद्धांजलि अर्पित कर सबों की आत्म शान्ति के लिय इश्वर से प्रार्थना की तथा मौन धारण कर सभी कर्मचारियों ने शोक मनाया।



 जिसमे जी.डी.एस कर्मचारी संघ के वरिष्ट पदाधिकारी रामानन्द तिवारी, सहायक पोस्ट मास्टर सत्यव्रत तिवारी एवं समस्त डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।




वही जिले की मेहनवन सीट से चुनावी तैयारी में लगे हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कान्त पाण्डेय ने एक हजार मोटर साइकिल की रैली निकाल कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।



 कार्यक्रताओं से मिली जानकारी के अनुसार श्री पाण्डेय ने इस शक्ति प्रदर्शन रैली को अमृत महोत्सव का नाम दिया है।


 उनकी ये रैली धानेपुर पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने शारदाकांत के साथ आये सन्तों का स्वागत किया, बाबाजंग, बिहुरी सदाशिव से इटियाथोक होते हुए पृथ्वीनाथ पहुंची, वहां पर जनसभा भी की गयी जनसभा में सारी संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सहित हजारों की तादात में जनमानस की भीड़ इकट्ठा हुयी, जनसभा को आएंगे योगी ही, की नारा दिया गया ।


इस बाइक रैली में मुख्याकर्षण का केंद्र बने अयोध्या के सन्त बृज मोहन दास, महंत राजूदास, चिन्मयानन्द एवं जिलाध्यक्ष शारदाकांत पाण्डेय ने रैली का नेतृत्व किया, ज्ञात रहे की इस बार मेहनवन विधान सभा की सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव फतह करने की तैयारी राष्ट्रीय शोक पर भी नही रुकी, 


कार्यकर्ताओं की माने तो अमृत महोत्सव के रूप में शक्ति प्रदर्शन की यह रैली पूरे विधान सभा में निकाली जानी है, जिसकी शुरुवात आज की गयी है।


 इस बाइक रैली की वजह से यातायात प्रभावित ना हो क्षेत्र में शान्ति सुरक्षा बनी रहे इसके लिए थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय दलबल के साथ अगुवानी में तैनात रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे