Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:विजय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को विजय दिवस मनाया गया ।



जानकारी के अनुसार 16 दिसम्बर को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘विजय दिवस‘‘ मनाया गया। 


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 मे हुए युद्ध का वर्णन करते हुए बच्चों को जानकारी दी कि भारत में हर साल 16 दिसम्बर को 1971 के याद में प्रतिवर्ष विजय दिवस मनाया जाता है। 


इस साल देश का यह 50वाँ विजय दिवस मनाया जा रहा है। विजय दिवस साल 1971 का युद्ध 03 दिसम्बर को शुरू हुआ और 13 दिनों तक चला। युद्ध अधिकारिक तौर पर 16 दिसम्बर को समाप्त हुआ था। 


16 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल नियाजी के कुल 93000 सैनिकों नें भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। 


उन्होंने कहा कि आज के दिन को बंगला देश मुक्ति दिवस भी कहा जाता है। 


हमारे देश के केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नें 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध के दौरान सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद किया और इसी स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम लोग भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । 


कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाषण प्रतियोगिता तथा देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंशिका यादव एवं आयुशी सिंह ने प्रतिभाग किया। 


देश भक्ति सांस्कृति कार्यक्रम के अन्तर्गत वंश चौधरी, ऋर्षि तुल्सियान, अभिषेक पाण्डेय, आयुश तिवारी प्रथम, सशांक कुमार पाण्डेय, प्रतीक मनि ओझा, अंश शुक्ला, शेखर तिवारी एवं शिवेन्द्र नें बहुत ही सुन्दर व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। 


‘‘विजय दिवस‘‘ के अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आरिज रजा अंसारी, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, आशुतोष मिश्रा, अशोक चौहान (पी0टी0आई0) वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे