वेद व्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जीआरपी पुलिस वसूली के लिय बदनाम है। लेकिन सभी ऐसे नहीं हैं। ऐसे लोग भी है जो जरूरतमंदों की मदद कर छवि को सुधारने में लगे हैं।
जीआरपी एसओ पप्पू यादव ने गरीबों में कम्बल वितरित कर यह संदेश देने का सार्थक प्रयास किया है। नये वर्ष पर उन्हें 101 कम्बल वितरित करने का बीड़ा उठाया है।
शनिवार को इसकी शुरूआत उन्होंने थाने पर की। जिसमें दर्जनों गरीबों, सफाई कर्मियों, रिक्शा चालकों को कम्बल दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद इंसानियत का तकाजा है। बताया कि इसके पहले वे जहां भी रहे। गरीब लड़कियों की शादी कराई।
मंदिरों का निर्माण कराया। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनकी रूचि रहती है। वे आगे भी गरीबों की मदद करते रहेंगे।
थाने पर किसी को भी बिना वजह परेशान नहीं होना पड़ेगा। बता दें कि जीआरपी थाने पर गरीबों को कंबल वितरण का पहला मौका है।
हालांकि इसके पूर्व के कई एसओ अपने स्तर से जरूरतमंदों, गरीबों और बच्चों की मदद कर चुके हैं।
इस मौके पर एसएम डीके शर्मा, गार्ड अजय मिश्रा उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन,हेड मोहर्रिर विनोद कुमार, अजय प्रजापति, सूरज, विनोद, धर्मेंद्र, मनोज कुमार समेत कई रेल कर्मी और सिपाही मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ