Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:फ़िल्म अभिनेता मोहित राज ने जरूरतमंदो को बांटा कम्बल

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। फ़िल्म अभिनेता निर्देशक मोहित राज ने शाहपुर धनावा स्थित अपने आवास पर आचार संहिता एवं प्रोटोकोल को देखते हुए, बीरा हेल्पिंग हैंड्स एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में सैंकड़ों जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया।


मोहित राज ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है।

सभी को बढ़-चढ़कर इन कामों में हिस्सा लेना चाहिए। समाज के हर लोगों को गरीबों के प्रति सच्ची भावना से समर्पित होने की जरूरत है। 


समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इसलिए ऐसे ही धार्मिक कार्य करने चाहिए, उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसलिए गरीब, विकलांग, असहाय लोगों का उतना सहयोग करना चाहिए। वही कंबल पाकर गरीबों व असहाओं के चेहरे खिल उठे।


इस अवसर पर धर्म प्रचार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य कौशल किशोर महाराज, पंडित राम कैलाश मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, राजेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, अशोक तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे