Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवाद पनपा तो सपा -भाजपा में होगा जबरदस्त टक्कर

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज में विधानसभा क्षेत्र में 42 वर्षों बाद क्षेत्र के दो राजनीतिक घरानों से निकलकर सीधे दो अलग-अलग ब्लॉकों के प्रत्याशियों के बीच सीधी चुनावी जंग होगी। 


हालांकि मौजूदा भाजपा विधायक का पार्टी से टिकट कटने के बाद उनके द्वारा अब तक चुनाव लड़ने की किसी भी प्रकार की कोई घोषणा या अन्य किसी पार्टी में शामिल होने की बात नहीं बताई जा रही है। 



ऐसे में समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह एवं भाजपा के घोषित प्रत्याशी अजय कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है।



 42 वर्ष से करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति दो ही घरानों में सिमटी रही है। 


जिसमें धनावा स्टेट के कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया और भंभुआ के योगेश प्रताप सिंह पूर्व राज्यमंत्री के बीच चुनावी जंग होती रही है। 



ये दोनों राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर आसपास के ही रहने वाले हैं। अहम बात यह है कि इस विधानसभा क्षेत्र में मुद्दों पर कम व्यक्तिगत तौर पर चुनाव ज्यादा होता रहा है। 


मगर इस बार इसका उल्टा परिणाम देखने को मिल रहा है। जहां पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के साथ-साथ भाजपा द्वारा उपेक्षित किए गए कार्यों व विकास कराने को अपना मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में हैं,

 


वही भाजपा के नए प्रत्याशी अजय कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए कार्यों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत व क्षेत्रवाद को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने का की जुगत में है। 



यदि क्षेत्रवाद का मुद्दा करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में हावी हुआ तो सपा और भाजपा के बीच चुनावी टक्कर बहुत जबरदस्त होगी। 



इसमें सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह भी पीछे नहीं है। लगातार एक वर्षों से प्रत्येक गांव एवं न्याय पंचायत स्तर पर उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान में कोई कोताही नहीं बरती है। 


जिसका फायदा लेने में जुटे हुए हैं। उधर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पूरी तरह से खुलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना पूरी तरह योगदान देने में लगे हुए हैं। 


अब देखना यह है कि इस चुनावी जंग में किसका पलड़ा भारी होता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे