Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:लाभार्थी संपर्क का बहाना भाजपा ने साधा मतदाताओं पर निशाना


दो दिवसीय लाभार्थी संपर्क अभियान में जुटे संगठन के पदाधिकारी व नेता

वीडियो
आर के गिरी 

गोण्डा: आदर्श आचार संहिता लगने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। 


वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम की शुरुआत किया है।


भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत भाजपा के जिलाध्यक्ष ने सदर विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। 



जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप मंगलवार की सुबह अपनी टोली के साथ जन संपर्क करने के लिए निकले। 


उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने तय किया है कि 11 व 12 जनवरी को पूरे प्रदेश में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए पूरे प्रदेश में एक साथ संपर्क अभियान की शुरुआत की गई है। 


इस अभियान में पार्टी के सभी विधायक जिला पंचायत सदस्य युवा मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों से संपर्क कर सरकार द्वारा उन्हें दी गई सुविधाओं के विषय में विधिवत जानकारी दे रहे हैं। 


इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों के घरों पर पार्टी के चुनाव चिन्ह को भी लगाया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे