Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:अयोध्या विधानसभा में "शक्ति यात्रा" के तहत कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा रैली

वासुदेव यादव

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेत्री प्रियंका गांधी के आवाहन पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होने वाली "शक्ति यात्रा" के संदर्भ में आज अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रीता मौर्या पत्नी राम नरेश मौर्या द्वारा शक्ति यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों लोग शामिल रहे। भीड़ देखकर विपक्षी के होश उड़ते नजर आए। 


गांधी पार्क से गुलाब बाड़ी तक निकाली गई पदयात्रा में कांग्रेसियों का भारी हुजूम दिखाई पड़ा। जबकि देर शाम अयोध्या में भी रैली निकाली गई। टेड़ी बाजार से नयाघाट तक।  पूरी विधानसभा के सभी हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


पदयात्रा में पूर्व सांसद  निर्मल खत्री  तथा छत्तीसगढ़ से आये प्रवेक्षक अनूप नाग विधायक, राज्य मंत्री कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए पार्टी प्रत्याशी रीता मौर्या के साथ चल रहे थे।



इसके पश्चात गुलाब बाड़ी पहुंचा कार्यकर्ताओं का हुजूम जनसभा में तब्दील हो गया वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ने कहा पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा यहां दिख रहा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है की अयोध्या की जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादे वोट करने जा रही।



श्री खत्री ने कहा कि यूपी में युवा, किसान सब परेशान हैं। किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा। युवा जब परीक्षा देने पहुंचता है तो पेपर लीक हो जाता है।



प्रभारी अयोध्या विधानसभा विधायक अनूप नाग ने कहा खेतों में फसलें हैं लेकिन किसान चिंतित हैं। कारण फसल उगा लिए लेकिन दाम नहीं मिलेगा। खाद की किल्लत। किसान गन्ना फैक्ट्री में लाइन लगाकर रात रात जागते और भुगतान साल भर या दो साल में होता है। प्रदेश के किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं । जिसके समाधान के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।



जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय ने कहां इस सरकार में किसान नौजवान बेरोजगार छात्र सभी परेशान हैं। यदि इस समय सरकार को नहीं बदला गया तो आने वाला समय हमें भयानक महंगाई और भुखमरी देने वाला होगा।



महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा हमें जनता का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में  होगा।



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कार्यकर्ता एकजुट हो पूरे मनोबल से लगे और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराएं।



इसके पश्चात शाम 3 बजे से टेढ़ी बाजार से नया घाट तक अयोध्या सदर पार्टी प्रत्याशी रीता मौर्य के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। 


इस यात्रा में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे नारे लगाते हुए शामिल हुए। 


निषाद समाज के अगुआ सुरेश माझी ने कहा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर अपना जमीर बेच चुके हैं यह सब टिकट बेच रहे हैं समाज के वोट बेच रहे हैं इनके पास एक भी वोट नहीं है निशा केवट मल्लाह और पिछड़ा वर्ग कांग्रेश के साथ है और इतना मोरिया को वोट देकर विजई बनाएगा जबकि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश मौर्य ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।



इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा उग्रसेन मिश्रा नागा राम लखन दास महंत जयमंगल दास फिरोज अंसारी  श्री निवास पोद्दार शैलेंद्र पांडेय रामनरेश मौर्य उमेश उपाध्याय प्रवीण श्रीवास्तव संदीप यादव रिशु जय मंगल दास कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह शैलेंद्र पांडे महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सविता यादव अशोक राय रामचरित्र मोरिया चंचल सोनकर अनूप मिश्रा जिओ हैदर बसंत मिश्रा विनोद गुप्ता डीएन वर्मा अनिल तिवारी आशीष यादव आदि सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे