Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Up election2022: गोण्डा: भाजपा कार्यकर्ताओं के मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

बी पी त्रिपाठी

धानेपुर, गोंडा:चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया। 


जन्म दिवस मनाये जाने का यह कार्यक्रम पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम उदार वर्मा के सोहिला स्थित प्लाट पर आयोजित किया गया जिसमे वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार द्विवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विनय कुमार द्विवेदी ने जन्म दिन का केक काट कर समर्थकों का मुंह मिठाया कराया, राम उदार वर्मा ने उपस्थित लोगों में मिष्ठान व फल वितरित किया। 


जन्म दिवस के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी और राम उदार वर्मा की एक साथ उपस्थित किसी कार्यक्रम में पहली बार देखने को मिली है।


माना जा रहा है विधायक विनय कुमार द्विवेदी और राम उदार वर्मा विगत पांच वर्षो में एक साथ कम ही नज़र आये हैं।


राजनैतिक दृष्टिकोण से दोनों नेताओं एक साथ किसी कार्यक्रम में होना ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव की तैयारी मानी जा रही है।


जन्म दिवस मनाने के इस कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे