संजय कुमार यादव
बभनजोत गोण्डा: भाजपा नेता बिंदेश्वर प्रताप सिंह छोटे राजा अपने हजारों समर्थकों के साथ गौरा विधानसभा के सपा प्रत्याशी संजय विद्यार्थी का किया समर्थन।
श्री सिंह ने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के दमन कारी नीतियों से परेशान होकर भाजपा छोड़ना पड़ा।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विद्यार्थी युवा नेता है यदि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक युवा पे भरोसा किया है तो हम सभी गौरा वासियों का कर्तव्य है की इस युवा और गरीब प्रत्यासी का मदद कर विधानसभा भेजे।
भाजपा सरकार में किसान-नौजवान सभी परेशान है। हमारे किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं।
युवा बेरोजगार है नौकरी माँगने पर सरकार नौकरी न देकर लाठी दे रही है इसलिये अब समय आ गया इस जालिम सरकार को उखाड़ फेंकना है।
विद्यार्थी ने कहाँ छोटे राजा और उनके समर्थकों के आने से गौरा में हमारी समाजवादी पार्टी और हम बहुत मजबूत हुए है।
निश्चित तौर पर गौरा की जनता मन बना ली है कि गरीब के बेटे को विधायक बनाना है।
इस मौके पर समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद,पूर्व सदस्य जिला पंचायत अरविन्द यादव, वरिष्ठ नेता अजय तिवारी,प्रदेश सचिव शकील अहमद, जिया प्रधान ,रिंकू सिंह ,जल बहादुर, प्रधान सरवर शाह, पूर्व प्रधान अनु मिश्रा, मोहम्मद शकील चौधरी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ