Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ प्रेक्षक एसए रमन एवं विश्वनाथगंज के प्रेक्षक एस सरवनन ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में विधानसभा  क्षेत्र 248 प्रतापगढ़ सामान्य प्रेक्षक  एस0 ए0 रमन  एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रतापगढ़ के साथ क्रिटिकल मतदान केंद्र-24 प्राथमिक विद्यालय माल गोदाम रोड, 28 प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, 30 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, 36 तिलक इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया गया तथा जरूरी व्यवस्थाये कराने हेतु निर्देशित दिये गए।


 इसके साथ-साथ उड़नदस्ता टीम द्वारा इलाहाबाद फैजाबाद रोड के छीडा बॉर्डर पर की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए गये। 


निरीक्षण के दौरान लाइजन आफिसर  चंद्रवीर, कानूनगो राहुल सिंह सदर तहसील प्रतापगढ़ भी उपस्थित रहे। विधानसभा क्षेत्र 247 विश्वनाथगंज के प्रेक्षक एस0 सरवन ने भी क्रिटिकल बूथ सराय मुरार सिंह,पुरैलि, गाजीपुर  का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


 

इस दौरान राम भवन, डॉक्टर संतोष शुक्ल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे