Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:करनैलगंज कांग्रेस प्रत्याशी के बोल:यहां विकास के धन से लोगो ने किया अपना विकास

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के गौरा सिंहनापुर गौरा बाजार में कांग्रेस की चुनावी जनसभा आयोजित हुई। 


जिसकी अध्यक्षता वेदप्रकाश सिंह व संचालन इफ्तिखार अंसारी ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुये प्रत्याशी त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कहा की परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उसका पालन न करने पर समस्या उतपन्न होना स्वाभाविक है। 


वही हाल करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र का है। 42 वर्षो से दो परिवारों पर इस क्षेत्र की जनता विश्वास करती रही। 


इसी से क्षेत्र का वास्तविक विकास नही हो सका। उन्होंने कहा कि परिवर्तन लाकर देखिये, सामंतवाद, बंधे का धंधा व गन्ना की दलाली अपने आप समाप्त हो जायेगी। 


उन्होंने कहा कि बीते दिनों क्षेत्र में चौपाल आयोजित करके जिनके विरुद्ध क्षेत्र की सड़कों पर रोड़ा न डालने का आरोप लगाते थे, उन्हें गले लगाकर अच्छा बताने लगे हैं।   


यह बात बांध पर मीटिंग करके  पूर्व में ही लोगों को बताई जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि मांझा क्षेत्र में बालिका शिक्षा व स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था नही है, चुनाव जीतने पर गौरासिंहनापुर व नकहरा के बीच सरकारी अस्पताल व बालिका इंटर कालेज खोलवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के खेत करने वाले बेसहारा पशुओं के लिये उचित व्यवस्था की जायेगी। 


वहीं क्षेत्र की जनता को चरने वाले बहेलों की ऐसी व्यवस्था होगी कि एक भी नजर नही आयेंगे। 


गरीबों के राशन पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। इसमें कोटेदारों की गल्ती नही बल्कि उन्हें कम राशन देने के लिये विवश किया जाता है। 


इस व्यवस्था पर भी अंकुश लगाया जायेगा। क्षेत्र का विकास करने का डंका बजाने वालों को शर्म आनी चाहिये, जितनी भी सड़कें बनाई गई वह एक वर्ष के अंदर ही उजड़कर गड्ढे में बदल गई।


 हां उन्होंने उस धन से अपना विकास किया है जो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 


जनता को सवाल करना चाहिये कि इतना धन उनके पास कहां से आया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे