दिनेश कुमार
गोण्डा।व्यावस्था परिवर्तन और गरीबों का उत्थान भाजपा का लक्ष्य है।
लूट और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली और कल्याणकारी योजनाओं के सीधे लाभ से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान खिली और विकास को गति मिली।
यह सब देश के पीएम मोदी एवं प्रदेश के सीएम योगी की देन है। यह सब आप लोगों के बदौलत हुआ है।
यह बातें गौरा विधायक प्रभात वर्मा के पक्ष में गांव गांव में जन सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कही। कार्यक्रम का संचालन बब्बू मिश्र ने किया।
शुक्रवार को सांसद के नेतृत्व में भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र पान्डेय व पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह की अगुवाई में गौरा में दोबारा भारी मतों से भाजपा पार्टी के विधायक प्रभात वर्मा को वोट देकर जिताने की अपील किये।
सुबह कलेनिया, खरिका बगिया, महेवानानकार ,चकगौरा, घुनाही, अमवा , ऐलनपुर ग्रंट, सुमेरपुर में जाकर जनसभा को सम्बोधित किया। भाजपा की नीतियों का बखान करते हुए दिखे।
वही सपा एवं बसपा , काग्रेंश पर जमकर बरसते हुए कहा कि इन सरकारों में जमकर लूट हो रही थी। सडक, बिजली की हालत बहुत खराब थी।
राशन माफिया राशन कोटेदारों के यहां आने ही नहीं देते थे। आज इन सभी सुविधाएं में जमकर बढोत्तरी हुई है।
राज परिवार आप सब लोगों को अपने घर का सदैव परिवार मानता चला आ रहा है। इस लिए भारी से भारी मतों से प्रभात वर्मा को दोबारा विधायक बनाने का काम करेंगे।
विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा ने कहा राजपरिवार व जनता के आशीर्बाद से विधायक बना था ।
क्षेत्र में सडक, बिजली,शिक्षा , चिकित्सा आदि के क्षेत्र में काम कराने का प्रयास किया । जो भी बाकी है आप जनता के आशीर्बाद से काम करूंगा।
पूर्व प्रमुख यूपी सिंह ने कहा कि गौरा विधायक जैसा विकास पुरूष शायद कहीं खोजने पर मिलेगा।
इस लिए सभी लोग भारी से भारी मतो से दोबारा विधायक श्री वर्मा को चुने।
इस मौके पर श्रवण कुमार शुक्ला एडवोकेट, दिनेश शुक्ला ,डाक्टर शिव प्रकाश द्विवेदी,राजन सिंह, प्रधान धनपतिधर शुक्ल, राजू तिवारी,विनोद तिवारी,भगवानदीन मिश्र,रक्षाराम वर्मा,,बलराम मिश्रा, जितेन्द्र कुमार मिश्र, संजीव तिवारी, ठाकुर प्रसाद वर्मा, राजन पान्डेय, जितेन्द्र पान्डेय, हरिशंकर पान्डेय, बुद्धू मिश्र, सरजू प्रसाद मिश्र, लाल बाबू मिश्र, राम प्रकाश यादव, राम लुटावन यादव, केदारनाथ मिश्र, राजेश द्विवेदी ,राज करन पटेल ,रूदल मौर्या, राम सिंह वर्मा , जय प्रकाश मिश्र, छोटे तिवारी सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ