Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:करनैलगंज पहुँचे राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक,नगर क्षेत्र में भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए की अपील

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक गुरुवार को करनैलगंज पहुंचे। 


उन्होंने अपने समर्थकों के साथ करनैलगंज नगर क्षेत्र में भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 


करनैलगंज पहुंचने पर उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। 


उसके बाद वे टीम के साथ नगर के व्यापारियों के बीच जनसंपर्क कर मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापारियों, श्रमिकों व कामगारों को देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं,  महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों व कामगारों के हित के लिए कार्य कर रही है, साथ ही देश हित में प्रत्येक कार्य करना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। 


भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। 


इस मौके पर प्रदेश मंत्री अरविंद गुप्ता, रामायण तिवारी, धनंजय मणि त्रिपाठी, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, चंद्रशेखर गोस्वामी, रवि गुप्ता, आशीष सोनी, श्याम कुमार मिश्रा, अमर सिंह, ओपी तिवारी, शिवा भट्ट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे