वासुदेव यादव
अयोध्या। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राम नगरी अयोध्या में विशाल रोड शो यात्रा निकाला। जिसमे लाखो की भीड़ शामिल रही।
यह रोड़ शो यात्रा अयोध्या सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडेय पवन पांडे के पक्ष में अयोध्या के नयाघाट से लेकर फैजाबाद तक निकाला गया।
इस रोड शो में लाखों की संख्या में जनता जनार्दन शामिल रही।
बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 1 बजे से रोड शो था। लेकिन वह लगभग 2 घंटे लेट से पहुंचे।
अपने लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव को देखने के लिए दूरदराज से और अयोध्या विधानसभा की सम्मानित जनता लाखों की तादाद में इस रोड शो में शामिल रही।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव नयाघाट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने जा रहे हैं। पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।
इसलिए जितने भी अयोध्या में सपा के प्रत्याशी हैं, सबको आप जीता दीजिए। अयोध्या की पांचों सीट जीता दीजिए। सपा सरकार बनने पर सबका कल्याण होगा।
समग्र राम नगरी का विकास होगा। सबके चेहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास होगा। युवाओं छात्रों किसानों बुजुर्ग सभी के लिए जनहित की नई नई योजनाएं लाई जाएंगी। विकास की त्रिवेणी प्रवाहित की जाएगी।
उन्होंने पवन पांडेय को अपना आशीर्वाद दिया। भीड़ देखकर अखिलेश यादव काफी गदगद नजर आए और कहा कि जितने कार्यकर्ता और जनता इस रोड शो में शामिल हैं।
सभी सपा को जिताने का काम करेंगे सपा की सरकार बनने पर किसानों के हित में काम किया जाएगा। यूपी के सभी सांडो के आतंक से मुक्ति मिलेगी। किसानों को फसल का मुआवजा मिलेगा।
मेरा प्रयास होगा सभी वर्गो व धर्मों का समग्र रूप से विकास करु।
उन्होंने अपील किया कि 27 फरवरी को साइकिल का बटन दबाकर समाजवादी पार्टी के सब प्रत्याशियों को आप सभी लोग विजई बनाएं।
इससे पूर्व अखिलेश यादव मिल्कीपुर और गोसाईगंज विधानसभा में भी सपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली को संबोधित किए।
अयोध्या सदर सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन ने रोड शो में आई सम्मानित जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहां मैं आपका सेवक हूं व बेटा हूं। आप हमें जिताएं ताकि मैं आपकी अच्छी तरह से सेवा कर सकूं।
इस कार्यक्रम में सपा नेता श्री चंद, पंकज पांडेय, रक्षाराम यादव, नंदू गुप्ता, विजय भाई, शक्ति जायसवाल, हाजी असद, महफूज भाई, शोयब खान, प्रदीप चौबे सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पंकज पांडेय, पीके तिवारी, हामिद जाफर, जुनैद अहमद सहित पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं नेताओं की अहम भूमिका रही रोड शो को सफल बनाने में, इस रोड शो रैली में लाखों की भीड़ रही।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ