Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:गंगा को प्रदूषण से बचाने हेतु जन जागरूकता जरूरी:अजय क्रांतिकारी

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़:नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़, नमामि गंगे परियोजना के एकीकृत सहयोग से 22 फरवरी से 23 फरवरी 2022 तक  प्राथमिक विद्यालय शहाबपुर कुंडा में किया गया।


सर्वप्रथम  ज्ञान की देवी मां सरस्वती गंगा मैया  माल्यार्पण नमामि गंगे परियोजना शिवम यादव जिला परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। 


नमामि गंगे परियोजना गंगा ग्राम के गंगा दूतों को  परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पर्यावरण सेना ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए जनमानस में जागरूकता जरूरी है।


उन्होंने सभी गंगा दूतों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए शौचालयों का प्रयोग कर व्यवहार परिवर्तन के लिए जागरुक करने पर जोर दिया।


इसके साथ ही उनके द्वारा नमामि गंगे परियोजना के बारे में,जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन,पर्यावरण को कैसे बचाया जा सकता है उसके बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। 


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमापति त्रिपाठी द्वारा नवयुको से सामाजिक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।


 राज्य प्रशिक्षक विश्वजीत सिंह ने युवाओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए भी प्रेरित किया। इसी क्रम पूर्व बीडीओ ओम प्रकाश पांडेय द्वारा पंचायती राज विभाग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।


 सृष्टि युवा समिति के अध्यक्ष मदन मौर्य द्वारा स्वच्छता,सफाई जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव द्वारा गंगा दूतों को कैप टीशर्ट पाठ्य सामग्री,और दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देकर बच्चो को सम्मानित किया गया ।


इसी क्रम में पर्यावरण सेना प्रमुख एवं स्वीप कार्यक्रम के यूथ ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी ने लोगों को आगामी 27 फरवरी को विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। 


कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मौर्य द्वारा किया गया कार्यक्रम में  कोमल,आरती,नैंसी, नितिन कुमार, नीरज,प्रीती, रन्नू मोहित,रमन और युवा मंडल महिला के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे