Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी में दोबारा योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

वासुदेव यादव

अयोध्या। लोकतंत्र के उत्सव में हार जीत आम बात है। जनता जिसको चाहती है जिताती है। जिसको चाहती है हराती है। इसको सभी दलों को स्वीकार करना चाहिए। 


उक्त बातें जनपद के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव ने कही।

    

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गत दिनों चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा पार्टी को बहुमत मिली और योगी की फिर से सरकार बनी। 


उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और कहा कि जनता की अदालत सबसे बड़ी होती है। जनता जिस को चुन ले वही सबसे बड़ा नेता होता है।

  

उत्तर प्रदेश में बरसों बाद कोई सरकार दुबारा बनाई है। इससे पूर्व यूपी में हर दल सरकार 5 वर्ष तक ही चला पाई थी और दोबारा नहीं बना पाई थी। लेकिन भाजपा ने पुनः दोबारा सरकार बनाई है।

  

 समाजसेवी सुरेश यादव ने उत्तर प्रदेश में दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अयोध्या का संपूर्ण और सर्वांगीण विकास होगा। 


अयोध्या पर्यटन नगरी बनेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है। ऐसे में यहां लाखों यात्री आते रहते हैं। लेकिन अभी उतनी हाईटेक व्यवस्था नहीं है की सभी श्रद्धालुओं को लाभ पहुंच सके।

  


उन्होंने मांग किया है कि राम नगरी अयोध्या का चतुर्दिक विकास किया जाए। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के सुख सुविधा का ध्यान रखा जाए। 


पार्किंग के साथ ही मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए, ताकि आवागमन जाम की समस्या ना हो।

 

वही दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि सरकार सबकी होती हैं। सरकार को चाहिए कि क्षेत्र का समान रूप से विकास करें। 


जनपद प्रदेश व देश उन्नति की ओर अग्रसर हो। ऐसा हर सरकार को प्रयास करते रहना चाहिए। जनहित के सब कार्य पहले हो। 


देश से ग़रीबी बेकारी खत्म हो। अयोध्या विश्व नगरी बने। ऐसा योगी सरकार प्रयास करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे