वासुदेव यादव
अयोध्या। सपा मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद ने किया प्रेसवार्ता। भाजपा पर बोला जमकर हमला। कहा कि विकास कार्यो को भाजपा ने रोका। भाजपा ने सरकारी फर्म व विभाग को बेचा गिरवी रखा। भाजपा को जनता ने सबक सिखाया।
भाजपा तिकडम से जीती व सरकार बनाई है। मिल्कीपुर की जनता ने हमे जिताया। सबको धन्यवाद।
श्री प्रसाद ने कहा कि अब सांडों से निजात दिलाएंगे। जनता के हम सेवक है। 2024 में जनता फिर भाजपा को सबक सिखाएगी। जनता के मुद्दों को विधानसभा में उठाएंगे।
सांडों से मुक्ति दिलाएंगे। सांडो के आतंक से अब निजात दिलाएंगे। भाजपा सरकार होस में रह कर जनहित के मुद्दों को हल करें। गौ शाला की दशा है गलत दुःखदायी।
जनता भाजपा से आज भी है परेशान। सरकार को मजबूर कर देंगे वह जनता को राहत दे। सांडो के हमले से मृतकों के परिजनों को 5 लाख की मदद सरकार दे।
भाजपा महंगाई की जननी है। महंगाई की आग से जनता को झुलसा रही है। भाजपा सरकार में कानून ध्वस्त है। आये दिन मर्डर व सपा नेताओं का उत्पीड़न बढा है।
अयोध्या में मासूम बलिका से रेप हुआ और पुलिस मूकदर्शक बनी है। सब अपराधियों की नही जेल भेजी है। यह राम नगरी व सरकार के नाम पर सबसे बड़ा कलंक है। हम उस बच्ची को न्याय दिलायेंगे। एमएलसी चुनाव में हम सब जीतेंगे।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, प्रवक्ता बलराम यादव, महानगर अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ