Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में चलती ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

पं श्याम त्रिपाठी

नवाबगंज (गोंडा) चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब चार घंटे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची ११२ पुलिस नें उसे स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर नें जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। घायल महिला नें अपनें पति पर जान से मारने की नीयत से धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंकने का लगाया आरोप।

   

 रविवार की रात्रि में करीब एक बजे फैजाबाद सरयू एक्सप्रेस कटरा शिवदयाल गंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एक महिला ट्रेन से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। 


करीब चार घंटा महिला घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी तड़पती रही ।सोमवार की सुबह करीब पांच बजे स्टेशन के पास मौजूद रेलवे के मेट महेश कुमार तथा स्थानीय रग्घू यादव उसे रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में देखकर डायल ११२पर फ़ोन किया।


मौके पर पहुंची ११२ पुलिस नें घायल महिला को नवाबगंज सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर नें प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोंडा रेफर कर दिया। 


रेलवे के मेट महेश कुमार नें बताया कि महिला नें अपना नाम नेहा शर्मा पत्नी ज्ञानचंद शर्मा  निवासी ग्राम नेवली पुरवा खजुरहट जिला अयोध्या बताया। महिला ने अपना मायका लुधियाना बताया। 


महिला का आरोप है कि व अपने पति के साथ लुधियाना से अपनी ससुराल खजुरहट अयोध्या जा रही थी। फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद इलाहाबाद से आ रही अयोध्या सरयू एक्सप्रेस में उसके पति उसे लेकर बैठ गए और उसे कटरा शिवदयाल गंज रेलवे स्टेशन के पास मारा पीटा और ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। 


सरयू घाट चौकी इंचार्ज अभिषेक पांडेय ने बताया कि महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। उसके ससुराल वाले वहां मौके पर हैं।


इसका मायका लुधियाना में है वहां सूचना दी गई है महिला का भाई कल तक पहुंचेगा तभी कोई स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। अगर तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे