प्रतापगढ़: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ जिला स्तरीय  स्पेयर हेड के आवासीय प्रशिक्षण को  क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में 18/04/2022 को  छठा दिन है जिसमे जिला युवा अधिकारी राम गोपाल चौहान जी द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र और नमामि  गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी गई ।


इसी क्रम राज्य प्रशिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा  द्वारा संचार,नेतृत्व क्षमता के लिए युवाओं को उत्साहित किया गया। 


कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखाकार विनय कुमार मिश्र  द्वारा बताया गया की गठित युवा मंडल   को सक्रिय किया जाय और  जिससे  मां गंगा की स्वच्छता अविरलता के  इस पावन  मुहिम में अपना अहम योगदान दे सके। 


राज्य प्रशिक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह जी द्वारा  विषय आधारित नुक्कड़ नाटक की तकनीक के बारे में बताया गया ।


इसी क्रम में जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव द्वारा  राष्ट्रीय स्तर पर माँ गंगा के रोचक तथ्यों की जानकारी हेतु ऑनलाइन गंगा प्रश्नोत्तरी का आयोजन जनपद के सभी युवाओं व वरिष्ठ जन को मनोरंजन एवं रोचक जानकारी से सराबोर करने हेतु गंगा प्रश्नोत्तरी जिसमें विभिन्न प्रतियोगी जानकारी के साथ माँ गंगा की महत्ता, महानता, पर्यावरणीय जानकारी, अर्थगंगा, आजादी का अमृत महोत्सव, जल संरक्षण एवं उसका शोधन व इससे संबन्धित जुड़े अन्य रोचक तथ्यों की जानकारी को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्री क्रेज़ फ़ाउंडेशन के समन्वय से 07.04.2022 से 22.05.2022 तक होने वाली गंगा प्रश्नोत्तरी का चौथा संस्करण शुरू किया गया है। 


जिसमें 10 वर्ष या उससे अधिक की आयु सीमा का कोई भी प्रतिभागी व्यक्तिगत अथवा सामूहिक किसी संस्था के साथ www.clap4ganga.com पर जाकर पंजीकरण उपरांत प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का परिणाम 05 जून 2022 विश्व पर्यावरण दिवस को आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र के साथ राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय जल शक्ति मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। 


सामाजिक वानिकी वन्य जीव संस्थान से वन रक्षक रोहित मिश्रा  पर्यावरण एवं वन्य जीव के बीच के सामंजस्य पर चर्चा की। 


रोजगार के संदर्भ में मो.परवेज जी रोजगार कौशल एवं तकनीक विषय  पर प्रकाश  डाला वरिष्ठ अधिवक्ता  चिंतामणि  जीवन जीने की कला का विकास विषय पर युवाओं को जानकारी दी । 


प्रशिक्षण कार्यक्रम  में अनुराग मौर्य, बलराम,राज यादव, कृष्णा नंद, मीना, कोमल,संजीत,वैभव,और अन्य युवाओं   द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे