📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हलधरमऊ:पशु सेड निर्माण पर सरकारी धन निकलने के एक वर्ष बाद भी नही हुआ निर्माण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। एक ग्राम पंचायत में पशु सेड व बकरी सेड निर्माण पर सरकारी धन का आहरण कर लिया गया मगर एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण नही कराया गया है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। 


प्रकरण विकास खंड हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम पहाड़ापुर से जुड़ा है। यहां के निवासी मनोज कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। 


जिसमे कहा गया है कि वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में बिना पशु सेड का निर्माण कराये ही धन का आहरण करके बंदरबांट कर लिया गया है। 


मनोज कुमार शुक्ला ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी राम आज्ञा मौर्य ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है। 


ग्राम पंचायत अधिकारी विजय लक्ष्मी सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में यह प्रकरण उनके कार्यकाल का नही है। इस लिये स्थलीय सत्यापन करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। 


वहीं खंड विकास अधिकारी रामआज्ञा मौर्य से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नही उठा।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे