Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कामगार महासंघ के प्रदेश मंत्री ने गौ आश्रय केंद्र मैजापुर का किया औचक निरीक्षण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। कामगार महासंघ के प्रदेश मंत्री अरविन्द गुप्ता ने गौ आश्रय केंद्र मैजापुर का औचक निरीक्षण कर  जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया।


 भाजपा प्रणित कामगार महासंघ के प्रदेश मंत्री अरविन्द गुप्ता ने शुक्रवार की देर रात विकासखंड हलधरमऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैजापुर में स्थित गौ आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 


इस दौरान गौवंशो को हरा चारा खिलाया तथा पशुओं के लिए भूसा चारा पानी की उपलब्धता को देखा। 


उन्होंने गौ सेवकों को कहा कि गौ सेवा का मौका मिला है तो आप लोग सेवा करके अपना जीवन धन्य बनाइए। 


आश्रय केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में उन्होंने सीडीओ एंव बीडीओ हलधरमऊ को दूरभाष के जरिये अवगत कराया। 


जिस पर सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने आश्रय केंद्र में उचित व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। 


इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी गोंडा के जिला संगठन महामंत्री धनंजय मणि त्रिपाठी, रजनीश पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे