जिनके घर बेटियां होती है,वो होता है भाग्यशाली :देवी महेश्वरी | CRIME JUNCTION जिनके घर बेटियां होती है,वो होता है भाग्यशाली :देवी महेश्वरी
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिनके घर बेटियां होती है,वो होता है भाग्यशाली :देवी महेश्वरी

वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिनके घर बेटियां होती है, वो भाग्यशाली होती है। अनेक कोटि यज्ञ कराने के बराबर होता है बेटी का कन्यादान, नवरात्रि में भी कन्या पूजन का विधान बताया है। 


इसलिए हमेशा ही बेटियों का सम्मान करना चाहिए। बेटी का आगमन सत्कर्म कराने आता है। 


उक्त बातें मथुरा से आई देवी महेश्वरी ‘श्रीजी’ ने  नगर के समीप कटरा रोड स्थित पूरे खाण्डेराय में कामता प्रसाद चतुर्वेदी एडवोकेट के यहां आयोजित श्रीमदभागवद् कथा में कही।उन्होंने कहा के कथा जीवन को दिव्य बनाती है। 


इस दौरान उन्होंने देवहुती व ब्रम्हा जी के मानस पुत्र कर्दम ऋषि से उत्पन्न नव कन्याओं कला, अनुसुइया,श्रद्धा, हविर्भु, गति, क्रिया, ख्याति, अरुंधती के आने के बाद भगवान विष्णु के 24वे अवतार कपिल जी का जन्म का वर्णन किया। 


उन्होंने कपिल जी को अपनी मां को दिये गये ज्ञान का वर्णन करते हुए बताया कि कपिल जी ने अपनी मां के द्वारा प्रश्न करने पर कि जब जीव गर्भ में आता होगा तो अच्छा लगता होगा।


 इस पर कपिल जी ने बताया कि मां जीव को गर्भ में कष्ट ही रहता है, जीव के दुनिया में आने से पूर्व भगवान उससे शपथ लेते हैं क्या तुम मुझे याद रखोगे लेकिन दुनिया में आने के बाद वह मोह माया में पड़ जाता है। 


इस प्रकार से मां को कपिल जी ने कपिल गीता सांख्य गीता का दर्शन कराया। कथा सुन लोग भाव विभोर हो गये और जय श्री राधे का उद्घोष किया गया। 


साथ ही श्रीराधे राधे....वृन्दावन जाने के जी चाहता है....के संगीत पर लोग झूम उङ्गे और नृत्य भी किया।  आयोजक कामता प्रसाद चतुर्वेदी व लीला चतुर्वेदी ने आरती वंदन व पूजन अर्चन किया। 


भागवत कथा में मुरली धर केसरवानी, रेखा श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, पूर्व नगर शिक्षा अधिकारी श्रीराम मिश्रा, अश्वनी केशरवानी, मयंक चतुर्वेदी, तेज नाथ पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्रा मनोरमा मिश्रा, सुमन सिन्हा, रवीन्द्र प्रताप सिंह आदि वृंदावन में वर्षों से चल रही श्रीजी रसोई के प्रति सहयोग अर्पित किया। 


विश्व मंगल सेवा संस्थान के शिव मोहन शुक्ल ने बताया कि कथा  शाम 5 बजे से 8 बजे तक चलती है जिसमें प्रतापगढ़ ही नहीं बल्कि प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली समेत विभिन्न जनपद से लोग आ रहे हैं। यह कथा 25 अप्रैल तक चलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे