रामराज इंटर कालेज में सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य का हुआ सम्मान | CRIME JUNCTION रामराज इंटर कालेज में सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य का हुआ सम्मान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रामराज इंटर कालेज में सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य का हुआ सम्मान



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के पट्टी नगर स्थित राम राज इंटर कॉलेज में  सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो के साथ ही अन्य का सम्मान किया गया।  जिसमे अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तक देकर सम्मान बढ़ाया गया।


पट्टी नगर स्थित राम राज इंटर कॉलेज परिसर में  पहले सुंदरकांड का पाठ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंडित श्याम किशोर शुक्ला रहे।


 श्री शुक्ला ने पूर्व प्रधानाचार्य क्रमश: मेजर राजदेव मिश्रा, भगवानदास मिश्र, विद्याधर त्रिपाठी, राम कुमार पांडेय, उमेश प्रसाद त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्र, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, संगम लाल शुक्ला, ज्ञान चंद्र मिश्र, फूल चंद्र पांडेय, कमल कुमार मणि त्रिपाठी के साथ ही प्रधान लिपिक केशव प्रसाद दुबे, पूर्व वीडियो विधी देव शुक्ला, विजय कुमार तिवारी, श्याम शंकर उपाध्याय व विनोद कुमार शुक्ल को अंग वस्त्र के साथ धार्मिक पुस्तक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।


रामराज इंटर कॉलेज पट्टी के नवनियुक्त  प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के निर्माण में अनुशासन का विशेष महत्व होता है यह पूर्व के प्रधानाचार्य ने बखूबी अंजाम देकर अनुशासन को ही शिक्षा के साथ महत्व दिया था। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष प्रशांत देव शुक्ल ने किया।


कार्यक्रम में तहसीलदार मनोज कुमार राय तथा नायब तहसीलदार पवन सिंह तथा रजिस्टार मनोज मिश्रा मौजूद रहे। 


इस दौरान राजेश दुबे अरुण कुमार मिश्र उमाकांत तिवारी सतीश पांडे प्रमोद दुबे सहित अन्य तमाम अध्यापक व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे