Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक संजय को मिला जिलाध्यक्ष का पदभार

फैजाबाद:राष्ट्रीय व्यापार मंडल फैजाबाद की बैठक कौशलपुरी कॉलोनी में मंडली कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  सुनील कृष्ण गौतम ने किया तथा संचालन प्रदेश सचिव दिनेश कुमार मिश्रा ने किया।

बैठक में संगठन को गति देते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने फैजाबाद  जिला अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव को नामित किया ।


बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा जल्द ही राष्ट्रीय व्यापार मंडल सभी बाजारों में अपना संगठन बना लेगा जिसके लिए सभी बाजारों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।


श्री गौतम ने बताया कि आज दीपक पांडे को मंडल उपाध्यक्ष तथा अनुराग पांडे को मंडल महासचिव एवं शिव भोला सिंह , बृजेश पाठक तथा राजेश यादव को मंडल सचिव नियुक्त किया गया।


प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद शुक्ला तथा प्रदेश सचिव दिनेश कुमार मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनसे अपेक्षा की कि आने वाले समय में सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।


बैठक में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक हरिशंकर मिश्रा, फारुख अहमद ,विवेक मिश्रा ,सुमित साहू ,चंद्रजीत मिश्रा ,श्री चंद पाठक ,राकेश तिवारी, विशाल दुबे ,सतीश सिंह ,महेंद्र चतुर्वेदी ,टिंकू गुप्ता ,मोहम्मद मतीन, सुमित पांडे ,शिव कुमार यादव सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे