Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण संरक्षण के लिए जैव विविधता जरूरी:अजय क्रांतिकारी



विश्व जैव विविधता दिवस 2022 की थीम "सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण"विषय पर पौधरोपण एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन

वेदव्यास त्रिपाठी

खबर प्रतापगढ़ के खजुरनी से है जहां पर्यावरण सेना के सहयोग से वन विभाग  द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस पर सदर ब्लॉक के खजुरनी गांव में जैव विविधता जन जागरूकता के उद्देश्य से सई एवं बकुलाही के तटबंध पर जैव विविधता जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जैव विविधता 2022 की थीम "सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण" विषय पर बोलते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धरती पर जीवन चक्र को सफलता पूर्वक संचालित करने हेतु प्रकृति ने विभिन्न प्रकार के जीव एवं वनस्पतियों को पैदा किया है।

बिना एक दूसरे के धरती पर जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है।किन्तु बिगड़ते पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण के कारण तमाम जैव प्रजातियां नष्ट होने के कगार पर हैं।

इनको बचाने और जन मानस में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 1993 में विश्व समुदाय ने जैव विविधता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। 


इस अवसर पर अमरूद एवं शहतूत सहित अन्य प्रजातियों के कई पौधों का रोपण किया गया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों को वृक्षारोपण कर बड़े पेड़ों को बचाने के साथ ही वन्य जीवों की रक्षा हेतु संकल्पित किया।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी सियाराम पांडेय ने किया।


इस मौके पर वन दरोगा विजय प्रताप सिंह,वन रक्षक विनोद कुमार, शिव बहादुर सिंह,सुरेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे