Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:कांग्रेस ने जन्मोत्सव के रूप में मनाया भगवान बुद्ध की जयंती



अयोध्या 16 मई। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर तथागत भगवान बुद्ध की जयंती पर कांग्रेस जनों ने भगवान बुद्ध का जन्म उत्सव मनाया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।


इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा तथा तथागत भगवान बुद्ध ने सत्य अहिंसा एवं करुणा का संदेश दिया।भगवान बुध्द ईश्वर के अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म दुनिया के कल्याण के लिए हुआ था। वो अत्यंत भावुक और संवेदनशील थे।


पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा बुद्ध ने सिखाया कि प्रत्येक जीव का अंतिम लक्ष्य 'निर्वाण' की प्राप्ति है। ‘निर्वाण’ न तो प्रार्थना से और न ही बलिदान से प्राप्त किया जा सकता है। इसे सही तरह के रहन-सहन और सोच से हासिल किया जा सकता है।


कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रीता मौर्या ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।


कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम के अनुसारकार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामनरेश मौर्य,  चेत नारायण सिंह ,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,आईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा , पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा , रविंद्र त्रिपाठी,  डी एन वर्मा , सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा , बाबू रामकरण कोरी प्रेमचंद मौर्य, लव-कुश मौर्या, रामजी मौर्य, बाल गोविंद मौर्य, परमानंद मौर्या, संजय गुप्ता, राजेश पांडे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे