Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:समारोह पूर्वक मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा




अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में सोमवार को भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा को समारोह पूर्वक मनाया गया । 

जन्मोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया ।


जानकारी के अनुसार 16 मई को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा द्धीप प्रज्जवलित करके आरती उतारा। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बच्चों को बताया कि हमारे देश में अनेक धर्म निवासित है, जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, जैन, इसाई प्रमुख है। 


सभी धमों के अलग-अलग त्योहार होते है। ये त्योहार बोद्ध धर्म के लोगो द्वारा मनाया जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म, मृत्यु तथा ज्ञान इसी दिन मिला था। बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्मदिन के रूप मे मनायी जाती है। 

हर साल हिन्दू कैलेन्डर के अनुसार बैसाख मास की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्मदिन मनाया जाता है।


 ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ, ज्ञान की प्राप्ति हुयी तथा मोक्ष की प्राप्ति भी इसी दिन हुयी, जिस कारण यह दिन महात्मा बुद्ध के लिए पवित्र दिन माना जाता है, जो बौद्ध धर्म के लोगो के लिए विशेष पर्व माना गया है। 


साथ ही यह भी बताया कि महात्मा बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था। बिहार स्थित बोधगया नामक स्थान हिन्दू व बौद्ध धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थान है। 


गृह त्याग के पश्चात् सिद्धार्थ सत्य की खोज के लिए सात वर्षो तक वन में भटकते रहें। यहाँ उन्होनें कठोर तप किया और अंततः वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई। 


तभी से यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध की महापरिनिर्वाणस्थली कुशीनगर में स्थित महापरिनिर्वाण विहार पर एक माह का मेला लगता है। विहार के पूर्व हिस्से में एक स्तूप है। 


यहां पर भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था। यह मूर्ति भी अजंता में बनीं भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मूर्ति की प्रतिकृति है। 


जन्मोत्ससव के उपलक्ष में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों में कला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


कला प्रतियोगिता के अन्तर्गत अदिती भार्गव, स्वरा मिश्रा, अनमोल प्रताप सिंह, अमन पाण्डेय, अंशुमान तिवारी, आयुश तिवारी, दिव्यांश गुप्ता, नित्या शुक्ला, वैष्णवी शुक्ला, स्नेहाशीष, तान्या श्रीवास्तव, आर्दश शुक्ला, आंकाक्षा तिवारी, दिशा श्रीवास्तव आदि बच्चों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। 


इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता में श्रृयांश सिंह, अनय सिंह, दिव्यांश गुप्ता, शबा फिरदौस, नित्या शुक्ला, प्रीजोत मोदनवाल, तान्या श्रीवास्तव, सूरज जायसवाल, आर्दश शुक्ला, सिद्धी गुप्ता, गौरी शुक्ला, अर्पिता मिश्रा एवं आराध्या पाण्डेय नें अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। सांस्कृति कार्यक्रम के अन्तर्गत एक सुन्दर सा समूह नृत्य सम्पन्न हुआ जिसमें भगवान बुद्ध के रूप में आस्था तिवारी ने अभिनय किया साथ ही आराध्या पाण्डेय, अलीशा, समृद्धि सावन एवं नव्या नें बड़े ही मार्मिक ढंग से नृत्य प्रस्तुत किया। 


अंत में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी नें कला, भाषण व सांस्कृति कार्यक्रम को देखकर समस्त छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।  


इस अवसर पर विद्यालय के एक्टीविटी इंचार्ज राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित शिक्षकगण में उर्वशी शुक्ला, शिवानी श्रीवास्तव तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने मिलकर भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे