Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत


वीडियो


वासुदेव यादव 

अयोध्या। परमहंस महाविद्यालय अयोध्या में रविवार को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

आयोजक समाजसेवी संस्था अयोध्याधाम के अध्यक्ष सुरेश यादव (समाजसेवी )ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किए।

  


इस दौरान प्रथम स्थान स्नेहा माझी ने प्राप्त किए। उनको साइकिल प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान बिप्रान्त पांडेय ने प्राप्त किए। उन्हें मोबाइल दिया गया।



जबकि तीसरा स्थान अनूपा यादव ने प्राप्त किए। इन्हें बड़ा स्टैंड वाला पंखा प्रदान किया गया।

   


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक सुरेश यादव समाजसेवी ने कहा शिक्षक शिक्षार्थी और शिक्षा में सामान्य होना चाहिए। शिक्षा वर्तमान समय के अनुरुप होनी चाहिए। आगे कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में निखार आता है। उनकी प्रतिभा का पता चलता है। 


इस तरह का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जिला स्तर पर कराने का उद्देश्य बच्चों में प्रतिभा जागृत करना है। छात्रों को आज पुरस्कृत किया गया है, ताकि अन्य  छात्र भी इनसे प्रेरणा ले और अच्छी तरह पढ़ाई करें। 

 

जबकि समाजसेवी जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि एक पढ़ी-लिखी लड़की दो घरों को उजागर करती हैं। शिक्षा बहुत भी जरूरी है। 


एक शिक्षित व्यक्ति समाज को नई दिशा और दशा देता है। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अमन सिंह ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का माल्यार्पण कर अध्यापकों ने स्वागत सत्कार किए।

  

इस दौरान रुखसार खातून, नेहा गुप्ता, नितेश यादव, शिखा यादव, अरमान आलम, रवि यादव, अंकित यादव, लोक गायक रमेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे