Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल में कला प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्हें व मेधावियों का निखरा हुनर, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे



गौरव तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। सगरा सुंदरपुर स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल सोसायटी द्वारा रामकृपाल मिश्र  इंटरमीडिएट कालेज में गुरुवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


कला प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गो में किया गया। सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, प्राथमिक वर्ग सभी वर्गों में छात्र छात्राओं अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते दिखे। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रध्दा सरोज, तनु, रागिनी रजक, द्वितीय स्थान पर अनुस्का तिवारी, अनामिका धुरिया, तृतीय स्थान पर कोमल गौतम, नन्दनी धुरिया छात्र-छात्राएं सफल रहे। 


वहीँ जूनियर वर्ग में प्रथम स्थानपर शालिनी राव, द्वितीय स्थान पर क्षमा मिश्र, तृतीय स्थान पर श्रष्टि तिवारी, मिनान्शू कुशवाहा ने सफलता हासिल की। प्राथमिक वर्ग में भी आरोही बौद्ध, अब्दुल अहद, निकिता सरोज ने प्रथम स्थान हासिल किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया जिसमें द्वितीय स्थान पर सात्विक मौर्य, आस्था गुप्ता, मन्थन दुबे, शिल्पा कोरी तथा तृतीय स्थान पर राज वर्मा, शिविका यादव, स्वास्तिका त्रिपाठी, ने सफलता अर्जित की । 


विशेष प्रदर्शन को लेकर मेधावी आदर्श सरोज, श्रैया, आर्यन वर्मा, प्रतीक, जिया मिश्रा, शनी मौर्या, समर गुप्ता, हिमांशी, शिवा, अवन्तिका सरोज को प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । 


पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन चतुर्भुज मिश्रा व संयोजन ध्रुव नारायण मिश्र ने किया। 


इस मौके पर राम प्रसाद वर्मा, किरण ओझा, संजू त्रिपाठी, अंकुर सिंह, देवांशु मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, शमशाद खान, सरफराज खान, सरोज सिंह, राधा मिश्रा, शिखा पांडे, देवयानी यादव, साबरीन बानो, सीमा गुप्ता, नफीसा बानो, अफसाना हाशमी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे