Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जब मन बिचलित हो, दिमाग पर तनाव हो तो प्रभु भक्ति पर जोर देना चाहिए: विधायक



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। अध्यात्म को अपनाने वाला व्यक्ति कभी दुखी नही हो सकता। जब मन बिचलित हो, दिमाग पर तनाव हो तो प्रभु भक्ति पर जोर देना चाहिए।


यह बात करनैलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह ने एक धार्मिक सभा में श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि सदमार्ग को अपनाना बहुत आसान है। जब कोई तनाव, चिंता हो तो समय निकालकर भगवान को याद करना शुरू करने मात्र से सभी तनाव समाप्त हो जाते हैं। 


सोमवार की रात्रि नगर के साहू गेस्ट हाउस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया गया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीके सुधांशु जी झांसी व क्षेत्रीय संचालिका बहन बीके सुनीता द्वारा किया गया। 


कार्यक्रम में कैंडल जलाकर  देश के वीर शहीदों को नमन किया गया। तथा बालिकाओं द्वारा रंगारंग देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। 


कार्यक्रम में नगर के प्रमुख संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। जिसमें महिला शक्ति की विशेष उपस्थिति रही। 


मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन रामजीलाल, अशोक सिंघानिया, जोगिंदर सिंह जानी, कन्हैया लाल वर्मा, आशीष सोनी, ओपी तिवारी, अनिल गुप्ता, आशीष गिरी, राजू सोनी, सुमित, आयुष सोनी, सूरज सिंह, कैलाश सोनी, शिवनंदन वैश्य, विशाल कौशल, अभिनव सिंह सहित सभी नगर के संभ्रांत गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे