Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया के तांबेपुर में दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह के हत्या का आरोपी गिरफ्तार



सतीश वर्मा

छपिया गोण्डा: चुनावी रंजिश में छपिया थाना क्षेत्र के ताबेपुर गांव प्रधान प्रतिनिधि भोलू सिंह के हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।


पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 26.06.2022 को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की आयोजित भण्डारे के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।


जिसके सम्बन्ध में थाना छपिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।  सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया था। 


जिसमें पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर हत्याकाण्ड में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अन्य आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमे लगी थी। 


जिसमें बुधवार को छपिया पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अन्य आरोपी अभियुक्त विक्रम वर्मा उर्फ विक्की वर्मा विक्रम वर्मा उर्फ विक्की वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा निवासी तांबेपुर को प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह थाना छपिया मय टीम ने एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 


गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे