Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हलधरमऊ:अंगूठा लगवाकर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी दिव्यांग का 50 हजार निकलवा लेने का आरोप



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विकास खण्ड हलधरमऊ के ग्राम पहाड़ापुर में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी दिव्यांग व्यक्ति का अंगूठा लगवाकर 50 हजार निकलवा लेने का आरोप लगाया गया है।


 ग्राम पहाड़ापुर निवासी वसीक अहमद ने सोमवार को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा हैं कि वह हाथ व पैर दोनों से दिव्यांग एवं भूमिहीन व्यक्ति है। 


वह किसी तरह मजदूरी मेहनत करके परिवार की जीविका चलाता है।


वसीक अहमद का कहना है कि उसकी पत्नी सफीकुन के नाम ग्राम पहाड़ापुर में प्रधानमंत्री आवास मिला था। 


जिससे वह अपने घर का निर्माण करवाना चाहता था। पहाड़ापुर के प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव, एवं उनके दो साथियों ने उसकी पत्नी सफीकुन को गुमराह करके उसका अंगूठा लगवा कर उसके खाते से 50 हजार रुपया आवास का ले लिया। 


जिसके कारण उसके घर का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। ज़ब अपने उस आवास के पैसा को माँगने जाता है तो प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव व उसके लोगों द्वारा उसे डांटकर भगा दिया जाता है। 


पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। जिससे उसके घर का निर्माण पूरा हो सके। 


उधर ग्राम प्रधान शिखा श्रीवास्तव के प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि वसीक अहमद के परिवार में 3 आवास दिया गया है। 


दो वर्ष बीत चुके हैं। किसी से कोई धन नही लिया गया है। कुछ विरोधियों के बहकावे में आकर उनपर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है। 


उधर बीडीओ हलधरमऊ का कहना है कि मामला जानकारी में है। जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे