रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुर्था निवासी सूरज सिंह की तहरीर पर ग्राम घरकुइयां के प्रधान राजभवन यादव के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि बीते 25 जून को वह वह ट्रेक्टर देखने ग्राम घरकुइयां गया था। जहां राजभवन यादव का लड़का साइकिल से जा रहा था, उसकी बाइक की चपेट में आकर साइकिल समेत वह गिर गया।
उसे चोंटे भी नही आई फिर भी राजभवन यादव पहुंचे और उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और मारने लगे।
चचरी पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता में बताया कि सूरज सिंह की बाइक की चपेट में आकर राजभवन यादव का लड़का साइकिल सहित गिर गया था।
जिसे देखकर सूरज सिंह रुक गये इतने में घरकुइयां के
प्रधान राजभवन यादव पहुंचे और उसे मारने लगे।
उन्होंने बताया कि सूरज सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ