Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज विधायक को लोगो ने सौंपा मांगपत्र



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सकरौरा घाट पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक अजय कुमार सिंह को भाजपा नगर महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने शिकायती पत्र दिया है। 


जिसमें नगर पालिका करनैलगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार एंव भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में हिन्दू धार्मिक स्थलों पर सफाई नहीं होती है। स्कूल जाने का मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है। 


नालियों की सफाई न होने से कीचड़ युक्त गंदा पानी सड़क किनारे भरा रहता है। वहीं समस्या पर नगरपालिका की ईओ व जेई नगरवासियों की फरियाद सुनना तो दूर फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझती हैं। 


करनैलगंज नपाप के खड़ाऊ राज के चलते फरियादी खाली हाथ लौट आते हैं। यहाँ नगर के दर्जनों वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिससे नगरवासी त्रस्त हो चुके हैं। 


इस बाबत विधायक अजय सिंह ने आश्वासन दिया कि समस्या का निराकरण कराया जाएगा, शीघ्र ही परिवर्तन दिखाई देगा। 


इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, बृजेश शर्मा, लक्ष्मीचंद खेतान, अर्चित पाण्डेय, मुकेश वैश्य, चंदन गौड़, शारदा पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे