Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज विधायक ने पूजन अर्चन के साथ किया पौधरोपण



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। वैदिक मंत्रोचारण के बीच करनैलगंज के भाजपा विधायक ने पूजन अर्चन के साथ समारोह पूर्वक पौधरोपित किया।


विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण में स्थित पौराणिक स्थल सकरौरा घाट पर मन्दिर की भूमि में गुरुवार को वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे बरखण्डी नाथ महन्थ सुनील पुरी, पंडित वेदप्रकाश शास्त्री व पंडित शेषकुमार आचार्य के मंत्रोचारण के बीच विधायक अजय सिंह ने पूरे विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर आम का पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प लिया। 


उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन व रेंज ऑफिसर मो. इलियास खां ने बताया कि यहां 2 हेक्टेयर भूमि फ़ूड फारेस्ट एरिया घोषित कर करीब 2200 फलदार पौध रोपित किया गया है। 


जिसमे आम, अमरूद, जामुन, आंवला सहित अन्य प्रजाति के पौधे रोपित किये गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020 में यहां एक हेक्टेयर भूमि में कन्जी, कनक चंपा, बटर बुरुश, पीपल, पाकड़, बरगद, बेल, आंवला, आम, अमरूद आदि पौध रोपित कराये गए थे। 


जब कि बीते वर्ष उसी के बगल 3 हेक्टेयर भूमि में वन औषधीय पौधे रोपित किये गए थे। जो अब वृक्ष का रूप धारण कर रहे हैं। 


अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक पौध रोपित करके पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। 


परसपुर चेयरमैन प्रतिनिधि बासदेव सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, पूर्व नपाप अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, प्रधान प्रयागदत्त गुप्ता, वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय, वन दरोगा आरसी सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, कन्हैयालाल वर्मा, चन्द्रशेखर गोस्वामी, रामकुमार मौर्य, मुकेश कुमार वैश्य सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे