Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर बुधवार को पहुंचे भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इन्द्रजीत सिंह का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन आवास गृह में पहुंचने पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव की चूक को इस बार दोहराना नहीं है। पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से कार्यकर्ताओं को जीत दिलाना होगा।

जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह बुधवार देर शाम जिले में पहुंचे। जिले की सीमा पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश पर्यटन आवास गृह पहुंचे। जहां पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने उनको बुके देकर स्वागत किया। यहां पर उनके साथ पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व सांसद पद्मसिंह चौधरी, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पाण्डेय, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष महेश मिश्र सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री ने पूर्व सांसद दद्दन मिश्र से विभिन्न विषयों पर बात की जिसके बाद वह बैठक के लिए भाजपा कार्यालय अटल भवन के लिए रवाना हो गए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले चुनाव में मामूली वोटों से चूक हुई थी, उसकी भरपाई करना है। उन्होंने कहा कि दद्दन मिश्र आम जनमानस के बीच में लगातार बने हुए हैं। उनका सम्मान होना चाहिए। अटल भवन में भाजपा के जिला महामंत्री रवि मिश्र, वरुण सिंह मोनू, बृजेन्द्र तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, शिव कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार शुक्ल, महेश मिश्रा, बच्चा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे