Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाघराय:घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



गौरव तिवारी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां बाघराय थाना क्षेत्र केअंतर्गत सियाराम गंज के एक युवक ने  आत्महत्या कर लिया।


बीती रात को कमरे का दरवाजा बंद कर युवक सोने चला गया था ।


 आपको बता दे की सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका में क्षेत्रीय लोगों ने पीआरबी 112 और बाघराय थाने के सूचना दिया।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 और बीट दरोगा सचिन पटेल ने क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़कर देखा तो युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था।


जिसके बाद युवक की शव को बाहर निकालने के बाद मौके पर पंचनामा कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई बाघराय पुलिस द्वारा की गई।


मृत युवक निवासी ग्रामसभा बनी,कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा का है।जिसका नाम धीरज सरोज सुत राम कैलाश सरोज है जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है।


जानकारी के अनुसार मृत युवक बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सियाराम गंज में किराए का कमरा लेकर रहता था।


मृत युवक धीरज के आत्महत्या का कारण घरेलू कला बताया जा रहा है। परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे