Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नीम इंडिया मिशन के तहत रोपे पौधे



पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में संग्रामगढ़ ब्लॉक में वन विभाग के सहयोग से हुआ कार्यक्रम

वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना द्वारा संचालित नीम इंडिया मिशन के तहत संग्रामगढ़ ब्लॉक परिसर में नीम के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।



इस मौके पर पहुंचे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि शुद्ध वायु के लिए पौधरोपण कर हर हाल में वृक्षों को बचाना होगा।


उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी आपदाओं को रोकने में पेड़ सहायक हैं।हमें चाहिए कि हम अपना मौलिक कर्तव्य निभाते हुए धरती को हरा भरा बनाने और पर्यावरण को बचाने का कार्य करें।


नवागत क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमान प्रसाद चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधरोपण जरूरी है।


पौधरोपण करने के साथ ही उनकी सुरक्षा हेतु समाज को आगे आना होगा।उन्होंने पर्यावरण सेना के प्रयासों की सराहना करते हुए हरित मिशन में लोगों से भी आगे आने की अपील की।


इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, अवध बिहारी,विजय सरोज,सत्येन्द्र त्रिपाठी,मो.इलियास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे